नियोजकों को ईएसआईसी में मिलने वाले हितलाभो की दी जानकारी
नियोजकों को ईएसआईसी में मिलने वाले हितलाभो की दी जानकारी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुख्यालय, नई दिल्ली के दिये निर्देशों तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम उपक्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के संयुक्त निदेशक प्रभारी नीरज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में नियोक्ताओ और कर्मचारियो के पंजीकरण के लिए प्रोत्साहन योजना" स्प्री 2025 लागू की गई है यह विशेष योजना 1 जुलाई-31 दिसम्बर तक प्रभावी है। जिसकी जानकारी शाखा कार्यालय औषधालय पाली हीरालाल शर्मा, शाखा प्रबंधक द्वारा पूरण विधा मंदिर एवं विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में ईएसआईसी में मिलने वाले हितलाभो की जानकारी देकर बीमितो को जागरूक किया गया। जानकारी प्राप्त होने के बाद बीमितो ने शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी संरक्षक पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, दुर्गेश व्यास गजेंद्र सिंह माफावत शाहबाज खान पुनम भटनागर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।