विश्व ध्यान दिवस पर पाली में अनूठा आयोजन विश्वास मेडिटेशन कैंप में 200 से अधिक साधक ध्यान में लीन
Keum Meditasi Vishwas, saboh acara nyang unik nyang geupeugot lam basa Pali bak uroe Meditasi Donya, deuh leubeh dari 200 droe ureueng nyang mita meditasi
विश्व ध्यान दिवस पर पाली में अनूठा आयोजन
विश्वास मेडिटेशन कैंप में 200 से अधिक साधक ध्यान में लीन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत सिटी,पाली - विश्वास फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में पाली में प्रथम बार निःशुल्क ध्यान साधना शिविर 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। विश्वास मेडिटेशन सेंटर पाली के प्रभारी ऋषि हरीश विश्वास ने बताया कि बोमदडा रोड स्थित पालीवाल धाम में तीन दिवसीय ध्यान साधना कार्यक्रम में करीब 200 साधक तेज सर्दी में भी ध्यान साधना में लीन है। हिमाचल प्रदेश से पधारने वाले ऋषियों के सानिध्य में करीब 200 से ज्यादा साधक तीन दिन संगीतमय ध्यान साधना में लीन है। पाली में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं अन्य जगहों से भी साधक साध्वी पाली आऐ है।
ध्यान से मिलता है मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य
ऋषि हरीश विश्वास के अनुसार मेडिटेशन मन से परे की अवस्था उपलब्ध कराता है जहां सभी मनोरोग जैसे कि तनाव, चिंता, डिप्रेशन, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग इत्यादि विदा होने लगते हैं। मेडिटेशन से बुद्धि प्रखर होती है एवं सभी मानवीय व दैवीय गुणों से भरपूर एक स्वस्थपूर्ण, प्रेम पूर्ण, आनंदपूर्ण यथार्थ जीवन की आभा हाथ में लगती है।
उन्होंने बताया कि ध्यान एकमात्र मनुष्य का वास्तविक धर्म है। मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है, साथ ही आचरण एवं कार्य व्यवहार में शुद्धता और कुशलता आती है।
ऋषि हरीश विश्वास ने बताया कि विश्वास मेडिटेशन एक स्वत: सिद्ध महाविज्ञान है जो विश्वास इंटरनेशनल मिशन के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की महान देन है। मेडिटेशन कोई शिक्षक प्रशिक्षण का विषय नहीं है और ना ही यह कोई धार्मिक पुस्तकों के पठन-पाठन या अध्ययन का विषय है। मेडिटेशन कोई व्यावसायिक प्रक्रिया नहीं है, यह खरीदी एवं बेची नहीं जाती अपितु गुरु अनुकम्पा के प्रसाद के रूप में उतरती है।
विश्वास मेडिटेशन भीतर की ध्यान धारा है जिसमें बाहर के किसी साधन या माध्यम के आवलंबन की आवश्यकता नहीं है। ध्यान मार्ग नहीं है, ध्यान सब साधनों का आधार है, आत्मा है।
दिन में तीन सत्रों में हो रही है साधना
तीन दिवसीय इस ध्यान साधना कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें साधक गहन शांति और आत्मिक अनुभूति का अनुभव कर रहे हैं।
पाली में आयोजित यह शिविर न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर रहा है, बल्कि लोगों को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित भी कर रहा है।