चोरी का आरोपी गिरफ्तार
चोरी का आरोपी गिरफ्तार पाली / पुलिस थाना रानी ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया हैं. पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि जिले में हो रही चोरीनकबजनी लूट व मन्दिर चोरी की वारतदों पर अंकुश व प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा बाली के निर्देशन एवं दिनेश सुखवाल वृताधिकारी वृत बाली के सुपरविजन में पुलिस थाना रानी में 5नवंबर की रात्रि में आईमाता मंदिर मौकमपुरा रोड रानी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में प्रवेश कर चांदी के छत्र व छोटी-छोटी मुर्तियाँ चोरी करने की घटना पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 253/2025 धारा 331 (4), 305 (क) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान में पता चला कि घटना की वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति उसी रोड पर घुमता पाया गया जिसकी पहचान की जाकर संदिग्ध को दस्तयाब कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर संदिग्ध द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर मुलजिम राहुल उर्फ लोकेश पुत्र भंवरलाल उम्र 21 साल निवासी मिठेश्वर महादेव मंदिर के पास रानी थाना रानी को गिरफतार कर प्रकरण में माल की शत प्रतिशत बरामदगी की गई।