राज्यपाल माथुर की भतीजी की शादी
राज्यपाल माथुर की भतीजी की शादी पाली/सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के परिवार में विवाह समारोह 22 नवम्बर को रणकपुर में होगा.
राज्यपाल माथुर की भतीजी कोमल का विवाह समारोह 22 नवंबर को रणकपुर के लालबाग में आयोजित होगा विवाह समारोह को लेकर रणकपुर एवं लालबाग में तैयारी व्यापक स्तर पर शुरू हो गई हैं. विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर पांच हेलीपैड उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आने का कार्यक्रम भी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह का 22 नवंबर को रणकपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. सिक्किम महाराष्ट्र राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम हैं.देशभर से कई विशिष्ट अतिथि एवं राजस्थान के राज्यपाल भी आएंगे विवाह समारोह में वीआईपी मूवमेंट को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू करदी हैं.जिला कलेक्टर एलएन मंत्री पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने समारोह स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था का जायजा लिया हैं.विवाह समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे.