शिक्षिका खिलाफ मुकदमा दर्ज 

शिक्षिका खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पाली। शिक्षिका द्वारा पत्रकार पर झूठा लज्जा भंग व एसटी/एसी एक्ट मे प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाने वाली शिक्षिका पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ हे।अधिवक्ता अरिहंत चौपड़ा, प्रवीण साहू, वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कुलदीप सिंह चौहान के माध्यम से परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि शिक्षिका एक पत्रकार  को लबे समय से ब्लेक मेल धमका कर रुपए वसूल कर रही थी। शिक्षिका की मांग पूरी नहीं करने पर युवक पर कोतवाल थाने में झूठा ब्लैकमेलिंग लज्जा भंग ओर एसटी एसी एक्ट का मामला दर्ज करवाया था । जिस पर न्यायायिक मजिस्टेट संख्या दो के मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद पेश करने पर न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए । जहां गंभीर धाराओं में औद्योगिकी थाने में मामला दर्ज हुआ हे। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी महिला शिक्षिका पहले भी अन्य के खिलाफ इसी तरह का मामला दर्ज करवाया था।शिक्षिक डर बता कर धमका रहीं थी । यहां तक शिक्षिका अपनी बच्ची के मोबाइल पर रिचार्ज करवाने आदि को लेकर युवक मानसिक रूप से भी परेशान कर रही थी।