सीएम शर्मा ने मरम्मत के लिए 1012 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

सीएम शर्मा ने मरम्मत के लिए 1012 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री  शर्मा मरम्मत के लिए 1012 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

जयपुर /राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ और अतिवृष्टि से हुई तबाही के बाद बड़ा कदम उठाते हुए 1012 करोड़ 92 लाख रुपये की मरम्मत राशि को मंजूरी दी है। इस फंड से पूरे राज्य में करीब 50हजार 288 सरकारी परिसंपत्तियों की तत्काल मरम्मत कराई जाएगी जिनमें सड़कें पुलिया डैम स्वास्थ्य केंद्र  स्कूल और आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं। शिक्षा विभाग को इस योजना के तहत सबसे बड़ी सहायता मिली है। 487 करोड़ रुपये की राशि से 24 हजार 531 स्कूल परिसंपत्तियों की मरम्मत होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग को 7 हजार 911 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत के लिए 173 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पंचायतीराज विभाग के 873 भवनों पर 19.39 करोड़ और चिकित्सा विभाग की 681 परिसंपत्तियों के लिए 12.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग की 14 हजार 212 सड़कों और 1हजार 161 पुलियों की मरम्मत पर 294 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा जल संसाधन विभाग की 902 परिसंपत्तियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई मंत्री के इस फैसले से राज्य के 41 जिलों में बाढ़ से प्रभावित ढांचे फिर से खड़े किए जाएंगे।

जयपुर जिले के लिए 60.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि कोटा जोधपुर उदयपुर टोंक और नागौर जैसे जिलों को भी विशेष राशि दी गई है ताकि बुनियादी ढांचे को जल्द बहाल किया जा सके।