धारेश्वर में आशापुरा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा..।
धारेश्वर में आशापुरा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा..।
कंटालिया/मारवाड़ जंक्शन
कंटालिया के निकटवर्ती धारेश्वर में रावत राजपूत सभा भवन और आशापुरा मंदिर प्रांगण में आयोजित आशापुरा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समाज के वरिष्ठ सदस्य हरी सिंह रावत ने बताया कि प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, पूजा-अर्चना और नवप्रतिष्ठित मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई। महोत्सव की शुरुआत बालिकाओं और महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया।
पूजा-पाठ और हवन के बाद समाज की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर रावत राजपूत समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष प्रेम सिंह धारेश्वर, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह खेड़ानाबरा, कोषाध्यक्ष देवी सिंह जिंजार्डी, सचिव तेजसिंह वोरोद, सह सचिव तुलसा सिंह धारेश्वर, हरी सिंह खाखरा, निर्मल सिंह मेवड़ा और खेतू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ एवं युवा सदस्य शामिल थे।