दीपावली स्नेह मिलन समारोंह सम्पन्न
दीपावली स्नेह मिलन समारोंह सम्पन्न
पाली में पहली बार पाली शहर में रहने वाले श्रीमाली राजकीय कर्मचारी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारी ग्रुप मेंबर का दीपावली स्नेह मिलन जोधपुर रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में सम्पन्न हो गया जिसमे कई राजकीय कर्मचारी एवं सेवानिवृत लोगों ने हिस्सा लिया.
अमित त्रिवेदी ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण राजकीय कर्मचारी एवं सेवानिवृत राजकीय कर्मचारी दीपावली स्नेह मिलन पर रविवार को आपस में सौहार्द से मिले सभी का आपस में परिचय हुआ तथा वृद्ध सेवानिवृत लोगों का सम्मान किया. सभी का साफा व माल्यार्पण कर एवं महिलाओं का शांल ओढ़कर स्वागत किया गया , कार्मिकों ने दीपावली की शुभकामनायें एक दूसरे को देकर विचार रखे.इसके लिए पुनीत दवे , लोकेश ओझा ,विनय व्यास , सुनील जोशी विनय दवे, हितेश नवीन व्यास ,ऋतिक दवे ने समारोंह में सक्रिय भूमिका अदा की. समारोमें विजय लक्ष्मी, नीलिमा अचलावत, राजेश त्रिवेदी,कमल त्रिवेदी, राजेंद्र त्रिवेदी, सहित कई राज्य कार्मिक मौजूद रहें.