सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को आयोजित होगा*
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को आयोजित होगा*
कार्यक्रम का लाईव प्रसारण
पाली10 मई। शासन सचिव कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग जयपुर ने अवगत कराया है कि सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 11 मई, 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जाएगा।
जिले के सोमनाथ मंदिर में प्रातः 9 बजे आरती की जाएगी। जिसके लिए जिला कलेक्टर ने विभिन विभागों को निर्देशित कर आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।साथ ही 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन—
पीएम मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा
*प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन*
इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
*मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम:* 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
---=-==---