राज सखी मेले में विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति*
*राजीविका राजसखी मेले में राजकीय बांगड महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति*
पाली 24 फरवरी। पाली शहर में आयोजित राजीविका राजसखी मेले के मंच पर 23 फरवरी को राजकीय बांगड महाविद्यालय, पाली के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
*अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन-*
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीएम ओमप्रभा एवं एसीईओ जिला परिषद महेंद्र मेहता रहीं। जिला प्रशासन के इन अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
*सम्मान समारोह-*
सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए मोमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*विशेष उपस्थिति-*
इस अवसर पर राजकीय बांगड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने शिरकत की और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान समस्त राजीविका कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले में आए दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।