गवर माता मेला रात्रि को गवर की झाँकिया निकाली
गवर माता मेला रात्रि को गवर की झाँकिया निकाली जोधपुर / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगोरी तीज पर मारवाड़ की परंपरा के अनुसार शनिवार रात्रि को पुंगलपाड़ा-राखी हाउस की गवर माता सबसे पहले दर्शनार्थ आई बाहर आई.
भीतरी शहर से शोभायात्रा शाही ठाठ में सजी गवर माता जोधपुर के मुख्य बाजारों में निकली भव्य 74वीं शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालूओं ने माता के दर्शन कर झाँकियो का आनंद उठाया. महिलाऐं गंवार माता के साथ सजधज कऱ मधुर बेंड धुन के साथ चल रही थी. इस मौके पर पर्याप्त भोलावणी मेले में पुलिस बल की व्यवस्था की गईं.