ईद की खुशियां दोगुनी हो जाती है : पप्सा टाक
ईद की खुशियां दोगुनी हो जाती है : पप्सा टाक
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। आपसी मोहब्बत भाईचारा और एकता के पर्व ईद पर जब हिन्दू भाई ईद की मुबारकबाद देने घर पर आते हैं तो ईद की खुशियां दोगुनी हो जाती है उक्त उद्गार भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री पप्सा सिलावट ने ईद पर मिलने आए साथियों से गले मिलने पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मिलने जुलने से ही मोहब्बत बढ़ती है और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। इस अवसर पर, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, उद्योगपति राजेश सांखला पार्षद संतोष पिल्लाई, पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी, शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल सिलावट, ठेकेदार मोहम्मद साजिद टांक, ठेकेदार वाजिद टांक, अब्दुल खालिद, मोहम्मद माजिद, असलम खरादी एस मोहम्मद टाक, अनवर पठान मिस्त्री असलम ताजक, ठेकेदार मोहम्मद जाकिर खताई, पार्षद शहजाद सिलावट, हाजी अब्दुल हमीद चौहान, असलम अंसारी, मेहबूब छीपा, यासीन अंसारी अरबाज खान आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की बधाई दी और खुशी जाहिर की।

