बांगड कॉलेज में 25 नवम्बर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर

बांगड कॉलेज में 25 नवम्बर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर

*बांगड कॉलेज में 25 नवम्बर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर* 

पाली 20 नवम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय पाली द्वारा जिला प्रशासन के तत्वावधान में रोजगार आकांक्षी युवाओ के मार्गदर्शन प्रशिक्षण एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओ की जानकारी एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 25 नवम्बर को प्रात 10 बजे से 3 तक बजे राजकीय बागड़ महाविद्यालय मैदान में एक दिवसीय रोजगार एवं मार्गदर्शन सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार मनीष थोरी ने बताया कि रोजगार मेले में सेलो फालना जीनस स्मार्ट मीटर सिनटेक्स लिमिटेड जैसी 10 से अधिक कम्पनीयों के भाग लेगी तथा 6 से अधिक सरकारी विभाग अपनी योजनाओं से स्वरोजगार की जानकारी देकर रोजगार आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित करेगें। संलग्न क्यूआर कोड से रोजगार आकांक्षी युवा पंजीयन करवा सकते है।

-------