टंकी सफाई कर रही महिला नीचे गिरी हुई मौत 

टंकी सफाई कर रही महिला नीचे गिरी हुई मौत 
टंकी सफाई कर रही महिला नीचे गिरी हुई मौत 

टंकी सफाई कर रही महिला नीचे गिरी हुई मौत            जोधपुर /दीपावली को लेकर घर में चल रहे साफ-सफाई के दौरान तीसरी मंजिल पर बनी टंकी की सफाई करने के पैर फिसलने से 18 साल की लड़की नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा।लिस के अनुसार पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने के हाउसिंग बोर्ड में अपनी मां और बहन के साथ किराये के मकान में रहने वाली 18 साल की मृणाल सिंह पाली में रहकर सेल्फी स्टडी करती थी। मंगलवार देर शाम को घर की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी की सफाई करते समय उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई।इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।पुलिस ने बताया कि पाली जिले के आकड़दा की 18 वर्षीय मृणाल सिंह कोटा में कोचिंग कर रही थी एक माह पहले पाली में न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने आई थी यहां वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रहती थी।