चांदी की कीमतों ने बाजार में मचाया तहलका,एक लाख 81हजार प्रति किलो
चांदी की कीमतों ने बाजार में मचाया तहलका,एक लाख 81हजार प्रति किलो पहुंची
जोधपुर / चांदी की क़ीमतों में आया उछाल थम नहीं रहा हैँ मुंबई के जवेरी बाजार के ज्वैलर्स ने नए ऑर्डर लेना किया बंद कर दिया हैँ. धनतेरस और दिवाली पर लोग चांदी की जमकर कर बुकिंग कर रहे लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण एडवांस बुकिंग बंद की गईं हैँ. वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 53 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर हैँ जबकि मुंबई में चांदी पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के ऊपर पहुंची, जयपुर सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 2 हजार रुपए पार पहुंची जबकि गत वर्ष यही सिक्का मिल रहा थ1,100 रुपए में मिल रहा था जयपुर में बुधवार को चांदी 1,81,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव रहें. ज़ेवर निर्माण का पैसा अलग से लगता हैँ. चांदी और सोना गरीब व मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गया हैँ.