फैक्ट्रीया बंद पांच सौ करोड़ की चम्पत               

फैक्ट्रीया बंद पांच सौ करोड़ की चम्पत               

फैक्ट्रीया बंद पांच सौ करोड़ की चम्पत                            पाली में उद्यमियों में विवाद से 583 फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं अब तक 500 करोड़ रुपए की चपत लग गईं हैं.24 दिन से उत्पादन ठप पड़ा हैं रोजाना 25 करोड़ का नुकसान हो रहा हैं. मजदूरों ने परेशान होकर दूसरा काम संभाला लिया हैं.

ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रशासन ने फैक्ट्रियां बंद नहीं करवाई बल्कि इस बार उद्यमियों की आपसी विवाद की वजह से यह स्थिति उत्पन्नहुई है. फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद होने की मुख्य वजह ट्रीटमेंट प्लांटस के काम नहीं करने का कारण माना जा रहा है

10 नवंबर से प्लांट संख्या 6 तथा 25 नवंबर से प्लांट संख्या 4 बंद है.बंद का कारण इसको संचालन करने वाली कंपनियों के करोड़ों रुपए का भुगतान अटकना बताया जा रहा है दो अलग-अलग फर्मों के करोड़ों रुपए बकाया होने के कारण इन कंपनियों ने ट्रीटमेंट प्लांट को आगे संचालन करने में असमर्थता जताई हैयही कारण है कि पाली में वस्त्र उत्पादन प्रक्रिया बंद है.