डॉ बी आर अंबेडकर के 70 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित 

डॉ बी आर अंबेडकर के 70 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित 

डॉ बी आर अंबेडकर के 70 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । विश्व रतन आधुनिक भारत के निर्माता संविधान के शिल्पकार डॉ बी आर अंबेडकर के 70 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर आज अंबेडकर सर्किल चांदपोल गेट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर एडवोकेट नरेंद्र श्याम नवल ने कहा कि बाबा साहब एक महान विधिवेत्ता थे, बल्कि एक अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे। समाजसेवी गौतम सिंघानिया ने कहा कि अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने दलितों को सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सरवण सांखला ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित हो, आंदोलन करो अम्बेडकर का प्रसिद्ध नारा था।

कार्यक्रम का सरस संचालन करते हुए कवि जगदीश गहलोत ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा कि मनुष्य कर्मों और विचारों से महान बनता है। कार्यक्रम में डॉ कानाराम चौहान, प्रभु लाल रांगी चंपालाल खोरवाल, जीवनलाल गहलोत जीत राम राणावा, कुलदीप गहलोत संदीप देवली आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।