Shri Maheshwari Festival Committee will prepare Modak Laddus for Lord Ganesha

Shri Maheshwari Festival Committee will prepare Modak Laddus for Lord Ganesha
Dk@ pali

श्री माहेश्वरी महोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश के लिए बनाएंगी मोदक के लड्डु। 

पाली /श्री माहेश्वरी महोत्सव समिति द्वारा पिछले कही वर्षो से  गणेश चतुर्थी ओर ऋषि पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान को भोग चढ़ाने के लिए  उत्तम क्वालिटी ओर वाजीव दरो पर  मोदक लड्डू, मोतीचूर लड्डू, काजू कतली आदि बनाकर वितरित करते है ताकि सभी भक्तगण भगवान गणेश को भोग लगा सके। इस माह मे पर्युषण पर्व आता है जो जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास के लिए मनाया जाता है। इस कारण कही प्रतिष्ठान बंद रहते है। 

वर्जन :-विमल मुंदड़ा ने बताया कि  श्री माहेश्वरी महोत्सव समिति द्वारा  हमेशा के भाति इस बार भी दिनांक 27 अगस्त 2025, बुधवार को गणेश चतुर्थी एवं ऋषि पंचमी (रक्षा बन्धन) के उपलक्ष में प्रसादी स्वरूप लड्डू एवं काजू केशर कतली वितरण का आयोजन किया जायेगा जिसमे उचित मूल्य दर पर वितरित किये जायेंगे। विशेष कूपन कि व्यवस्था कि गई है मिष्ठान 26अगस्त शाम 5बजे से 27अगस्त रात्रि 9बजे तक वितरित किये जायेंगे..

 समिति के कार्यकर्ता लगे हुए है कार्यक्रम को सफल बनाने

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विमल मुन्दड़ा,बालगोपाल राठी,मनीष बिड़ला,रमेश कोठारी,नवनीत तापड़िया,विनोद मोदी,चर्तुभुज खाबानी,राकेश बिड़ला,ओम बिड़लामनीष बागड़ी,कमलेश मणिहार,नितेश मोदी,रवि बिड़ला,अमित तापड़िया,प्रदीप लोहिया,जुगल मंत्री,धर्मेश पंपालिया,देवेश लोहिया,नवीन मुन्दड़ा,अशोक सोमानी,सागर मान्धना,गिरीश राठी,रोहित बिड़ला आदि लगे हुए है।