गोयल जी ब्लड फाउंडेशन टीम राजस्थान के अध्यक्ष रोहिताश बैरवा ने 81वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
गोयल जी ब्लड फाउंडेशन टीम राजस्थान के अध्यक्ष रोहिताश बैरवा ने 81वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
THE BHASWAR TIMES NEWS
जयपुर / सुमित कुमार बैरवा | गोयल जी ब्लड फाउंडेशन टीम राजस्थान के अध्यक्ष रोहिताश बैरवा (निवासी–दौसा) ने आज एसएमएस अस्पताल, जयपुर में अपना 81वां स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा की एक और मिसाल पेश की। इस अवसर पर रोहिताश बैरवा ने कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की। एसएमएस अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ एवं गोयल जी ब्लड फाउंडेशन टीम के सदस्यों ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। रोहिताश बैरवा के इस प्रेरणादायक कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली है।