मोदी ने किया सोजत रोड रेल्वे ओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण

मोदी ने किया सोजत रोड रेल्वे ओवर ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण
EDiTOR@ Omprkash Chohan
पाली/सोजत रोड़ (द भास्वर टाईम्स News Network) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमरों द्वारा सोजत रोड रेल्वे ओवर ब्रिज सहित देश के 554 रेल्वे स्टेशनों का पूर्णविकास एवं 1500 ओवर ब्रिज रोड व अंडर ब्रिज का वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण कर देशवासियों को समर्पित किया । लोकार्पण भव्य समारोह कार्यक्रम में रेलवे उत्तरी पश्चिमी रेलवे के ए. डी.ई.एन.सुरेश कुमार मारवाड़ जंक्शन,सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान,सोजत रोड सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कच्छवाह समाजसेवी अजय सिंह कच्छवाह,सोजत तहसीलदार दीपक सांखला, सोजत रोड रेल्वे स्टेशन अधीक्षक जमना लाल रैगर,उप सरपंच हेमेंद्र सिंह चौहान,जुगल किशोर निकुम,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, भाजपा जिला महामंत्री मोहन लाल जाट, भाजपा जिला मंत्री बसंती कंवर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवम सोजत उप प्रधान कन्हया लाल ओझा,भाजपा बगड़ी मंडल उपाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी , भाजपा जिला संयोजक एवं रेलवे क्षेत्रीय यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह पवार,सोजत रोड नगर अध्यक्ष दिलीप खाटेड, विधायक प्रतिनिधि जय नारायण गहलोत, समंदर सिह चौहान ,लक्ष्मण सिंह भाटी, ज्ञान चंद उपाध्याय,अटपडा मंडल उपाध्यक्ष भवर लाल सैनी,अजयपाल सिंह पंवार समस्त रेल्वे कर्मचारीगण, आर पी एफ पुलिस, जीआरपी रेल्वे सहित निकटवर्ती गांव के जनप्रतिनिधि ने भाग लेकर कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
इस कार्यक्रम में आर के मेमोरियल विद्यालय,दयावती शिक्षा सदनके विद्यालयों में स्टैंड द्वारा भी अपना आकर्षण प्रस्तुति दी ।
सोजत रोड रेल्वे ओवर ब्रिज लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन वासु देव साखला ने किया ।