महिला मंडल निहालपुरा द्वारा मतदान जागरूकता अभियान आयोजित

महिला मंडल निहालपुरा द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान आयोजित
बांदीकुई/दौसा, युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केन्द्र दौसा के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार ब्लॉक बाँदीकुई के सावित्री बाई फुले महिला मंडल निहालपुरा के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान गांधी ग्राउंड मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा/महिला मंडल के युवाओं को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् मतदान की शपथ दिलाई तथा शत् प्रतिशत मतदान के जागरूक किया | अध्यक्ष प्रिया मेहरा निहालपुरा द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प की जानकारी दी | इस दौरान मुस्कान बैरवा, मिनाक्षी पोसवाल, मोना, अर्चना, मुस्कान मीरवाल, पायल नागर और प्रियंका बेनिवाल सहित आदि महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।