अणुव्रत समिति अध्यक्ष बने रेणु छाजेड़

अणुव्रत समिति अध्यक्ष बने रेणु छाजेड़
द भास्वर टाईम्स न्यूज नेटवर्क
आमेट: तेरापंथ सभा में अणुव्रत समिति की साधारण सभा में चुनाव का आयोजन किया। शुभारंभ अणुव्रत गीत "संयम मय जीवन हो" का सामूहिक संघान किया गया। मंचाशीन अतिथि तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरडिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष दलीचंद कच्छारा, चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार बोहरा,व महासभा सदस्य प्रवीण कुमार ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा तेयुप अध्यक्ष योगेश ढीलीवाल, मंत्री विशाल पितलिया आदि ने स्थान ग्रहण किया। अध्यक्ष दलीचंद कच्छारा ने सभी संस्था के पदाधिकारी व सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। व अपनी कार्यकारिणी भंग कर चुनाव अधिकारियों को मंच सुप्रीत किया। सदन द्वारा अणुव्रत समिति अध्यक्ष के लिए रेणु छाजेड़ का नाम सर्व समिति से घोषित किया गया। अध्यक्ष महोदय ने मंत्री पद के लिए अनीता छाजेड़ का नाम घोषित किया। साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर सभा मंत्री मनोहर लाल पितलिया, ज्ञानेश्वर मेहता, पारसमल पामेचा, महेंद्र कुमार चोरड़िया, ललित छाजेड़, कुंदनमल लोढ़ा, सुभाष कोठारी, मनीष ढीलीवाल, व चेतना डांगी, रोशन देवी छाजेड़, तारा बंम्ब, सुमिता चोरड़िया, संगीता चंडालिया,रीतु ढीलीवाल,आदि। व सदन द्वारा हर्ष की ध्वनि के साथ अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। यह सूचना जेटीऐन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।