शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
पाली, 16 अक्टूबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य शिवलाल मुख्य अतिथि रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रारंभ में प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की समस्त गतिविधियों में सहयोग की अपेक्षा की बैठक में लगभग 300 अभिभावकों ने शिरकत की।
बैठक में ब्लाक अनुसार पन्द्रह अभिभावकों का चयन किया गया तथा पाँच शिक्षकों को सबंद्ध किया गया। अभिभावको सदस्य को बताया गया कि चयनित अभिभावकों का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की समस्त गतिविधियों में सहयोग कर विद्यालय को नई ऊचाईयां प्रदान करना है।
कार्यकम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम में अभिभावकों ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों एवं कार्यों पर संतोष प्रकट करते हुए प्राचार्य को विश्वास प्रदान किया कि सभी अभिभावक दिन-रात विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग के लिए तटपर रहेगें।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने अपना अनूठा योगदान प्रदान किया। कार्यकम का संचालन सीमा मालाकार हिन्दी शिक्षिका ने किया। इस दौरान समस्त शिक्षण पाली, जोजावर उपस्थित थे। प्राचार्य- चेयरमैन, प्रभारी सीमा मालाकार,शिक्षक सदस्य जितेन्द्र चारण, विधि शर्मा, लक्ष्मण कुमार शर्मा, शिवनारायण काकड़ा अभिभावक सदस्य- कुलदीप,सिंह,छगनलाल मौर्य, भारत कॅवर,मांगु सिंह,,प्रकाश राठौड़,डूंगर सिंह,रमेशदान,हिम्मत सिंह,रामरूप मीणा,महावीर,ममता देवासी,लक्ष्मण कुमार शर्मा,उमाकान्त पारीक मौजूद रहे।