पाली लोकसभा क्षेत्र-15 की कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का विरोध

पाली लोकसभा क्षेत्र-15 की कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का विरोध
Photo the bhaswar times (dk@pali)

पाली लोकसभा क्षेत्र-15 की कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता बेनीवाल का विरोध

पाली/ पाली जिला किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथसिंह राजपुरोहित रावलवास व जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव मोहनसिंह हेमावास ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पाली लोकसभा क्षेत्र-15 की कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता बेनीवाल पाली संसदीय क्षेत्र की विधानसभाएँ बाली, सुमेरपुर, पाली, मारवाड़ जंक्शन, सोजत तथा भोपालगढ़, ओसियां, बिलाड़ा की न तो मतदाता है, न ही इन संसदीय क्षेत्र में इनका निवास है। संगीता बेनीवाल जोधपुर शहर की मतदाता है तथा वहां से दो बार पार्षद रही और जोधपुर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद पर रही। आलाकमान ने पाली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बाहरी उम्मीदवार को थोंपा है। इस बात को लेकर लोकसभा क्षेत्र पाली के मतदाताओं में और कांग्रेसजनों में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस का सिंद्धात है एक व्यक्ति एक पद की परम्परा है। 

संगीता जाट वर्तमान समय में 2025 तक बाल संरक्षण आयोग की संवैधानिक पद पर अध्यक्ष के रूप में लाभ के पद पर आसन है और फिर भी उसे संसदीय क्षेत्र पाली का उम्मीदवार बनाना जन भावना का अनादर है। राजपुरोहित ने बताया कि हमने आला कमान को पाली की पांच विधानसभाओं से किसी स्थानीय व्यक्ति को अगर उम्मीदवार बनाया जाता तो मतदाताओं और कांग्रेसजनों में उत्साह पैदा होता और कांग्रेस मजबूत होती। लेकिन संगीता जाट को प्रत्याशी घोषित करने पर जनता और कांग्रेसजन में भारी निराशा का माहौल है। आलाकमान जिस तरह पाली की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता को भेड-बकरी की तरह हांकना चाह रहा है वो समय अब चला गया। जिसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ सकता है।