मारवाड जंक्शन जोधपुर जाने वाली रेल्वे ट्रेक पर आउण्टर सिग्नल के पास छोटा पैदल अण्डर पास बनाने की मांग
मारवाड जंक्शन जोधपुर जाने वाली रेल्वे ट्रेक पर आउण्टर सिग्नल के पास छोटा पैदल अण्डर पास बनाने की मांग
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मारवाड जंक्शन। जोधपुर जाने वाली रेल्वे ट्रेक पर आउण्टर सिग्नल के पास छोटा पैदल अण्डर पास बनाने की मांग की गई है।आम मुस्लिम अंजुमन सोसायटी मारवाड जंक्शन जिला पाली द्वारा
डी.आर.एम अजमेर डिवीजन (रेलवे) को एक प्रार्थना पत्र देकर निवेदन किया कि मारवाड़ जंक्शन रेल्वे स्टेशन पर चारो दिशाओ से रेल का आवागमन होता है मारवाड जंक्शन से जोधपुर जाने वाली रेल्वे लाईन के आउटर सिग्नल के पास मुस्लिम कब्रिस्तान वर्षों. पुराना आया हुआ है तथा कब्रिस्तान के पास ही अखावास ग्राम जोगडावास ग्राम, लोलावास, सिनला इत्यादि ग्राम के लोग इसी रास्ते से गुजरते है जब भी यह लोग व मुस्लिम जाति मे होने वाले देहांत मे कब्रिस्तान मयत को ले जाते वक्त काफी परेशानी का सामना करना पडता है तथा गुर्जर जाति के लोग अन्य ग्राम से दुध लेकर मारवाड जंक्शन इसी रास्ते से आते है जिनसे कई बार उनके साथ दुर्घटना कारित हो चुकी है तब भी आउण्टर पर काफी समय गाडी खडी रही जो आये दिन जनहानि कारित हो रही है इसके अलावा गाय भैस बकरी इत्यादि का निकलने का आम रास्ते होने से उनके साथ भी दुर्घटना कारित हुई है जिससे गाडी काफी समय तक ठहराव रहा तथा मयत मे आने वाले लोगो व रास्ते से गुजरने वाले ग्राम के लोगो को भारी समस्या पैदा होती इसलिए मारवाड जंक्शन से जोधपुर रेल्वे लाईन आउण्टर सिग्नल पर छोटा पैदल अण्डर पास बनाने के आदेश फरमावें जिससे जनहानि होने से बचा जा सके।