गौतम वी. कपूर जेननेक्स्ट लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित
गौतम वी. कपूर जेननेक्स्ट लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जयपुर। निजी बैंक के प्रबंधक गौतम वी. कपूर को जेननेक्स्ट लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित
जयपुर। बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल के लिए एक निजी बैंक के प्रबंधक (Manager) के रूप में कार्यरत गौतम वी. कपूर को GenNext Leadership Excellence Award 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उद्यमिता उत्कृष्टता (Entrepreneur Excellence) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान काउंसिल फॉर सस्टेनेबल पीस एंड डेवलपमेंट द्वारा 15 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना तथा नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
गौतम वी. कपूर को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रभावी कार्यप्रणाली तथा संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि एवं विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।