लोककवि मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान-2025 जोधपुर के सत्यदेव संवितेन्द्र को
लोककवि मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान-2025 जोधपुर के सत्यदेव संवितेन्द्र को
28वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह 27 नवंबर को होगा आयोजित
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
शाहपुरा/ जोधपुर।साहित्य सृजन कला संगम द्वारा स्थापित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान इस वर्ष राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि, लेखक एवं साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र जोधपुर को दिया जाना सुनिश्चित किया है। श्री संवितेन्द्र 70 से अधिक पुस्तकों के रचयिता एवं अनेक अकादमिक सम्मानों से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार हैं। साहित्य के क्षेत्र प्रतिष्ठित इस सम्मान को पाने वाले अब तक के साहित्यकारों में श्री गजानन वर्मा श्रीरतनगढ़, श्री कल्याण सिंह राजावत जयपुर श्री दुर्गादान सिंह गौड़-झालावाड़, श्री माधव दरक केलवाड़ा, रघुराज सिंह हाड़ा-झालावाड़, भंवरजी भंवर-जयपुर, भागीरथ सिंह भाग्य-बगड़ अरूणकांत सॉचीहर-कांकरोली, पं विश्वेश्वर शर्मा-मुंबई, मुकुट मणिराज-कोटा, गिरीश विद्रोही श्रीनाथद्वारा, डॉ. खटका राजस्थानी-बिजयनगर, श्री नागराज शर्मा पिलानी, श्री बिहारीशरण पारीक जयपुर, श्री नाथूलाल 'निडर अंता, श्री हंसराज चौधरी रावतभाटा, श्री ताऊ शेखावाटी-सवाईमाधोपुर, श्री आईदान सिंह भाटी-जोधपुर, श्री उपेन्द्र अणु ऋषभदेव श्री गजादान चारण डीडवाना, डॉ इकराम राजस्थानी-जयपुर, राजेन्द्र स्वर्णकार-बीकानेर, बाबू बंजारा बारां प्रमुख है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत नकद राशि के अलावा शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये जाने की परम्परा रही है। प्रति वर्ष यह सम्मान लोककवि श्री मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अंतर्गत दिया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान लोककवि की 29वीं पुण्यतिथि के परिप्रेक्ष्य में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले 28वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर दिया जाएगा। सह सचिव कवि दिनेश बंटी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम को पूर्व घोषित तिथि 29 नवंबर के स्थान पर 27 नवंबर को किया जाना सुनिश्चित किया है। इस महती आयोजन में देश एवं राज्य के चुनिन्दा एवं ख्याति प्राप्त कवि भाग लेते रहे है। संस्था के अध्यक्ष श्री जयदेव जोशी ने बताया कि इस आयोजन को अलग स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।