कवि कृष्ण कुमार सैनी व अशोक खेडला को मिला डॉ अम्बेडकर कीर्ति सम्मान

कवि कृष्ण कुमार सैनी व अशोक खेड़ला को मिला डॉ आम्बेडकर कीर्ति सम्मान
दौसा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर मानवता व परोपकार के लिए समर्पित सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान फरडोद जायल नागौर द्वारा डॉ. आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष पर डॉ आम्बेडकर कीर्ति सम्मान समारोह का आयोजन मातासुख चौराहा तहसील जायल जिला नागौर में किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ.अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रतिभा रखने वाली लगभग 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें समाज सेवा,साहित्य लेखन कार्य के लिए और अपनी कविताओं से दौसा का नाम रोशन करने वाले कवि कृष्ण कुमार सैनी को व मिमिक्री कला के क्षेत्र में अशोक खेड़ला वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप छीपा को समारोह में डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान–2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान में दुपट्टा, मैडल, संविधान प्रति, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत डॉ.नानक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। उन्होेंने सभी पधारे प्रतिभागियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया। दोनों को सम्मान मिलने पर गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।