मेंहदीपुर बालाजी में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Made,aware,about,cleanliness,by,cleaning,Mehndipur,Balaji
मेहंदीपुर बालाजी में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
दौसा। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत बुधवार को ‘पंच गौरव’ के तहत चयनित पर्यटन स्थल मेहंदीपुर बालाजी में साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सिकराय डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि नगरपालिका सिकराय की ओर से आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में बालाजी मन्दिर से मुख्य बाजार होते हुए बालाजी मोड़, उदयपुरा रोड, टोडाभीम रोड आदि गलियों, रास्तों और ब्लैक स्पॉटों की सफाई की गई। साथ ही मुख्य बाजार में आमजन और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में उदयपुरा सरपंच पूजा बैरवा, मीना सीमला सरपंच शिवचरण योगी, उदयपुरा ग्राम विकास अधिकारी दिनेश आर्य, मीना सीमला विकास अधिकारी राकेश मीना, नगरपालिका कार्मिक उल्हास अग्रवाल, मोनू गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।