जवाई बांध से पहली पाण* 26अक्टूबर को मिलेगी
जवाई बांध से पहली पाण26अक्टूबर को मिलेगी
पाली / जवाई बांध से सिंचाई के लिए किसानों को पानी की पहली पाण 26अक्टूबर को खोली जाएगी. अधिशाषी अभियन्ता जवाई नहर खण्ड सुमेरपुर राज भंवरावत ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए आरक्षित पानी में से पहली पाण पानी संगम अध्य्क्ष की बैठक में सर्वसम्मति से लिए निर्णय अनुसार 26 अक्टूबर को खोली जाएगी. को अद्योहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय में जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षों की नहर से प्रथम पाण हेतु पानी नहर से छोडने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि 27अक्टूबर से बाराबंदी लागू की जायेगी। प्रथम पाण एवं द्वितीय पाण 24-24 दिन एवं तृतीय पाण एवं चतुर्थ पाण 25-25 दिन की तय की गई।