सोजत थाने में आज होगी जनसुनवाई
सोजत थाने में होगी आज जन सुनवाई
पाली /पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु शुक्रवार को सोजत थाना में जन सुनवाई करेंगे.
सोजत वृत में जन सुनवाई एवं सीएलजी मीटिंग आज दोपहर 12बजे होगी जिसमें पुलिस व आमजन के बीच संवाद आयोजित होगा साथ ही
पुलिस थाना सोजत सिटी, सोजत रोड़ बगड़ी नगर, मारवाड़ जंक्शन, सिरीयारी शिवपुरा व चण्ड़ावल के सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली जाकर वृत क्षेत्र सोजत के आमजन से रुबरु होकर जन सुनवाई की जायेगी
आमजन में विश्वास तथा अपराधियों में भय व्याप्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु की पहल पर ऑपरेशन गुप्त चलाया गया हैँ. जिसके तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हैँ.