सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग की प्रवर्तन एवं जागरूकता

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग की प्रवर्तन एवं जागरूकता

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग की प्रवर्तन एवं जागरूकता कार्रवाई’

पाली 15 दिसम्बर। राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर की टीम द्वारा रणकपुर एवं जवाई बांध क्षेत्र में संचालित सफारी वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा नियम विरुद्ध संचालन नहीं करने के संबंध में समझाइश की गई।

इस दौरान लगभग 50 जीप व कार वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। हायर एण्ड रिवॉर्ड श्रेणी के 02 वाहनों के चालान बनाए गए तथा 06 वाहनों के कैरियर मौके पर ही हटवाए गए। प्रवर्तन कार्यवाही को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी सुमेरपुर की टीम द्वारा ओवरक्राउडिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर 06 जीपों के कैरियर उतरवाए गए।

इसी क्रम में पाली शहर में उड़नदस्ते द्वारा टैक्सी यूनियन एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के वाहन चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान कर उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश की गई।

------------