कृषक परिस्थिति और प्रकृति के अनुसार खेती करे
कृषक परिस्थिति और प्रकृति के अनुसार खेती करे तो कृषको के लिए लाभकारी -जिला कलेक्टर मंन्त्री
पाली, 12 नवम्बर। जिला कलेक्टर एलएन मंन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आत्मा योजना के तहत् शाषी परिषद् आत्मा की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर एल. एन. मंत्री ने कहा की कृषक परिस्थिति और प्रकृति के अनुसार खेती करे तो उनके लिए लाभकारी रहेगा एवं किसान उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास करें। साथ ही कृषक DAP उर्वरक के स्थान पर SSP अथवा NPK का प्रयोग करे।उन्होंने कहा कि अच्छे प्रगतिशील/पुरस्कृत कृषकों के यहां गोष्ठियां/भ्रमण/प्रशिक्षण का आयोजन करावें, साथ ही इन पुरस्कृत / प्रगतिशील कृषकों को प्रशिक्षणों में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया जावें।
उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा प्रदीप कुमार छाजेड़ ने बताया कि इस अवसर पर योजना की प्रगति से अवगत कराया व वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। एवं वर्ष 2024-25 में आत्मा योजना अन्तर्गत किय गये भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2024-25 में जिला स्तर पर कृषक पुरस्कार हेतु चयनित कृषक छगनलाल देवासी निवासी दुजाना हुकम सिंह राजपूत निवासी राजपुरा (सादड़ी) धन्नराम चौधरी निवासी नाडोल निमित कुमार पुनमिया निवासी सादड़ी के प्रतिनिधि हितेन्द्र सिंह श्रीमति धापु देवी निवासी देसूरी हनुमान सिंह पुरोहित निवासी पिलोवनी, गणपत सिंह निवासी सिसरवादा गेनाराम सिरवी निवासी सिसरवादा एवं हिम्मतमल मालवीय निवासी टेवाली खुर्द को कलक्टर एवं प्रक्षिक्षु आई ए एस बिरुजू गोपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि (वित्त्तार) रमेशचन्द आमेटा उप निदेशक उद्यान डॉ मनोज अग्रवाल उप निदेशक सुमेरपुर शकैलाशचंद उप निदेशक पशुपालन डॉ. संजय रोटे नाबार्ड के उप महाप्रबंधक विपिन चुग, सहायक निदेशक कृषि (वि.) फुलाराम अशोक राजपुरोहित पाली शंकरलाल सोलंकी सोजत एवं शंकरलाल बाली सहायक निदेशक उद्यान श्रीमती कीर्ति वागोरिया पाली उप परियोजना निदेशक आत्मा सज्जन सिंह राजावत एवं अन्य विभागों के अधिकारी मोजुद रहें। इसके साथ ही कृषि विभाग की जिला स्तरीय कृषि समिति एवं उद्यान विभाग के जिला होर्टिकल्चर सौसायटी के बैठक सम्पादित की