कॉम मेड़तियान सिलावटान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
कॉम मेड़तियान सिलावटान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पीपाड़ शहर। कॉम मेड़तियान सिलावटान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मदरसा तालीमुल कुरआन सिलावटान पिपाड़ शहर में आयोजित किया गया। जिसमें पीपाड़ खेड़ा धड़ा नंबर एक के होनहार 10 बच्चो को अच्छे अंक प्राप्त करने पर मोमेंटो व प्रस्तति पत्र देखकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। सदर शरीफ साहब की सदारत में आयोजित इस प्रोग्राम में सेकेट्री सिकंदर सिलावट खजांची असलम सिलावट व शाहिद भाई अमीन भाई शाकिर भाई मोमिन भाई मोबिन भाई अब्दुल वाहिद भाई मुस्लिम भाई असलम भाई इमरान भाई वाहिद साहिल मुस्तकीम फिरोज अरमान अशफाक आसिफ समीर सरफराज वाजिद साबिर इमरान आरिफ सादिक नासिर आदि कॉम मेड़तियान सिलवटान के गणमान्य लोग मौजूद थे।
जावेद सिलावट ने बताया है कि इस बार हमने कम समय में ये प्रोग्राम किया अगली बार बड़ा प्रोग्राम किया जाएगा। आखिर में सभी का कीमती समय निकाल कर आने के लिए शुक्रिया अदा किया गया।