भागवत कथा बैनर का विमोचन

भागवत कथा बैनर का विमोचन

भागवत कथा बैनर का विमोचन

जोधपुर, 11 जनवरी 2026/श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन के बेनर का विमोचन किया गया..

राईकाबाग बैंक कॉलोनी में स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव के मन्दिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह के आयोजन के बेनर का विमोचन किया गया।

   जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि श्री धार्मिक कथा आयोजन समिति एवम् बैंक कॉलोनी महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान होने वाले भागवत कथा सप्ताह के बेनर का विमोचन आज 11 जनवरी रविवार को सांय 5 बजे बैंक कॉलोनी महिला मण्डल की सदस्यों द्वारा किया गया। 

डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि बैंक कॉलोनी स्थित सर्वेश्वर महादेव के मन्दिर के बाहर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह 11 जनवरी से आरम्भ होगा जिसका समापन 22 जनवरी को होगा जिसमे कथा व्यास पंडित श्री प्रमोद शास्त्री कथा वाचन करेंगें।

  बेनर विमोचन कार्यक्रम में बैंक कॉलोनी महिला मण्डल की पदाधिकारीगण रेनु शर्मा तरुणा त्रिवेदी उर्मिला व्यास सरोज राजपुरोहित सुनीता त्रिवेदी, सुनीता प्रजापति, विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, ममता सिंह चौहान अंजु त्रिवेदी भारती पांचाल, शीलू दैया शशि व्यास सीमा राखेजा ने भाग लेकर बेनर का विमोचन किया।