भामाशाह ने किए इक्कीस जरूरतमंद भइया बहनों को स्वेटर 

भामाशाह ने किए इक्कीस जरूरतमंद भइया बहनों को स्वेटर 

भामाशाह ने किए इक्कीस जरूरतमंद भइया बहनों को स्वेटर 

वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया की रिपोर्ट 

डेह / पैसा होना पुण्यवानी की बात है पर पैसे का सदुपयोग होना भी पुन्यवानी की बात है। कइयों का धन जुआ सट्टा कोर्ट कचहरी में बह जाता है तो कइयों को इकट्ठा करते करते मरना पड़ जाता है ,यह बात आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रबंध समिति सदस्य गोपालचन्द तंवर ने भामाशाह गुवाहाटी प्रवासी डेह निवासी महावीरचन्द बेताला के प्रतिनिधि डूंगरसिंह मेड़तिया के द्वारा इक्कीस जरूरतमंद भैया बहिनों को स्वेटर वितरित करने के उपलक्ष में कही ।

तंवर नें बतायां की सी ए की पढ़ाई कर अपना कारबार गुवाहाटी में करते हुए भी अपनी जन्मभूमि के प्रति अपने प्रेम को नहीं भूलने वाले महावीरचंद बेताला समय समय पर ऐसा कार्य कर अपने परभव को सुधारने में लगे रहते हैं ऐसे भामाशाहों के भरोसे ही देश में विकास कार्य व जरूरतमंद के लिए पूर्ति का कार्य चलता रहता है, हमे ऐसी हस्तियों पर गर्व है ।

इस अवसर पर सत्यनारायण नेरिया, महेंद्र जांगिड़ व भंवरलाल वैष्णव द्वारा प्रतिनिधि डूंगरसिंह मेड़तिया का माला साफा व श्रीफल से सम्मान किया गया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर गुड़गीला द्वारा भामाशाह बेताला सहित उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।