रूम हीटर से फ्लैट में लगी आग
रूम हीटर से फ्लैट में लगी आग
पाली। इंद्रा कॉलोनी रोड स्थित एक आवासीय कॉम्पलेक्स में आज सुबह अचानक आग गई । जानकारी के अनुसार फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट से धुआं उठने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
इस फ्लैट में वृद्ध दंपत्ति रहते है जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। फ्लैट के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं जिससे लोगों ने खिड़कियां तोड़कर आग को फैलने से रोकने और अंदर मौजूद सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया वहीं दमकल विभागकी टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण रूम हीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट था। शॉर्ट सर्किट के बाद हीटर पलंग पर गिर गया, जिससे आग ने तेजी से पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फ्लैट के दो कमरे और हॉल में रखा अधिकांश घरेलू सामान जल गया। पलंग सिलिंग एसी एलईडी टीवी और फर्नीचर सहित कई कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.