सरगरा समाज विकास समिति की बैठक आयोजित

सरगरा समाज विकास समिति की बैठक आयोजित

सरगरा समाज विकास समिति की बैठक आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत पट्टी 360 गाँव 20 रेखा के सोजत सरगरा समाज विकास समिति के साधारण सदस्य समिति की कार्यकारिणी सदस्य एवं समिति द्वारा गठित चुनाव समिति के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

आज निर्वाचन सुधार चुनाव कार्यक्रम में किए जाने वाले कार्यों का बिंदुवार निर्णय किया गया:

आज चुनाव समिति के अंतिम मतदाता सूची कुल 99 सदस्यों की प्रस्तुत की गई।

समाज बंधु जिनके पास रसीद बुक है, वे 11.02.2026 तक जमा कराने का आग्रह किया गया।

15.02.2026 को प्रातः 10 बजे अंतिम मतदाता सूची वेबसाइट में प्रकाशित की जाएगी।

22.02.2026 तक 2 बजे नाम निर्देशन (नामांकन) फॉर्म जमा किए जाएंगे एवं नाम निर्देशन वापसी के दौरान चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

24.02.2026 तक मान्य एवं मतदाता पर्ची व्यवस्था–निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

28.02.2026 सायं 5 बजे तक मतदान केंद्र तैयार कर निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए जाएंगे।

दिनांक 01.03.2026 को प्रातः 9 बजे से मतदान शुरू किया जाएगा।

बैठक में श्री मानकराम, मातादीन जी, धनराज जी, भोलाराम जी, महेश जी, नवलकिशोर जी, रामस्वरूप जी, मोतीलाल जी, लक्ष्मण जी, कैलाश जी, महेन्द्र जी, अमरजी, भवरलाल, मुकेश देवड़ा, नरेंद्र पंवार, ओमप्रकाश मारू,जी केवलजी मारू आदि समाज बंधु मौजूद थे। आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।