लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का करे पालन - राणावत
लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का करे पालन - राणावत
पाली 10 नवम्बर। निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को निर्वाचन क्षैत्र के पाली एवं रोहट के पंचायत समिति सभागार मे निर्वाचन क्षैत्र के समस्त बूथ लेवल अभिकर्ताओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को निर्वाचन क्षेत्र के रोहट पंचायत समिति सभागार में मास्टर ट्रेनर आनन्द किशोर लोहरा एवं जयपाल सिंह ने सुबह 11 से 12 बजे तक भाग संख्या एक से पचपन एवं दोपहर 12 से एक बजे तक भाग संख्या दो सो चार से दो सो 257 के तथा वही पाली पंचायत समिति सभागार मे ओम प्रकाश कुमावत और मुकेश जागरीवाल सुबह 11 से 12 बजे तक भाग संख्या 56 से 105 तथा दोपहर 12 से 1 बजे तक भाग संख्या 106 से 203 के बूथ लेवल अभिकर्ताओ को एस.आई.आर. की प्रक्रिया के बारे मे विशेष प्रशिक्षण दिया जिसमे उन्हे जिसमे उन्हे आँन लाईल आँफ लाईन गणना प्रपत्र के बारे मे बताते हुए उनकी शंकाओ का समाधान किया।
स्वच्छ व सही मतदाता सूची के निर्माण मे करे सहयोग- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बूथ लेवल अभिकर्ताओं से कहा कि वे स्वच्छ व सही मतदाता सूची के निर्माण मे बी.एल.ओ का सहयोग करते हुए लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का पालन करे इस मौके पर ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया सुरेश व्यास मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार राजेश कुमार सैन, सवाई सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह, लोकेश दवे मनोज कुमार रांगीपारसराम सुरेश चौधरी अनिता पारीक समेत राजनैतिक दलो के बूथ लेवल अभिकर्ता एवं निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे।