चोरी के सोने चांदी के जेवरात सहित 3 गिरफ्तार
सोने चांदी के जेवरात सहित 3 गिरफ्तार बाड़मेर / शहर के सवाई सोनी को नशीला प्रदार्थ देकर ग्राम 282 सोने व चांदी के आभूषण लेकर तीन जने भाग गए जिनमे एक महिला शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद में रहने वाली विजय लक्ष्मी अपने दो दोस्तों के साथ 11नवम्बर को बाड़मेर पहुंची. रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग में ख़डी कर सवाई सोनी को फोन लगाया. सवाई उन्हें लेने स्टेशन आया. दुकान पर ठंडा व नाश्ते की डिमांड की गईं, नास्ते के दौरान सवाई को इसने ठंडे में दवाई देकर बेहोश कर 282 ग्राम सोने व चांदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने 500किमी पीछा कर इन तीनों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया, इनमे से एक सवाई का कजीन भाई भी शामिल है, सोची समझी साजिश के साथ चोरी को इंजाम दिया गया. पुलिस पूछताछ जारी हैं.