रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है : राठौड़
रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है : राठौड़
सोजत। इलाज की सुविधा होने के बाद भी कई बार लोगों के जीवन की डोर सिर्फ इसलिए टुट जाती है कि उन्हें समय पर खुन नहीं मिलता रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है आज भी लोग गलत धारणाओ के कारण रक्तदान करने में हिचकते हैं जबकि रक्तदान करने से रक्तदाता को कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। इसी कड़ी में निकटवर्ती पिपलिया कला की मोहिनी देवी को जोधपुर कै एम्स में ब्लड केंसर के लिए 1 यूनिट ब्लड जरूरत हुई तो परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद उन्हें ब्लड नही मिला तो उन्होंने रक्तदान महादान गोभक्त संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक दोरनाडी, सोजत के रक्तवीर गोपु्त्र प्रकाश राठौड़ से सम्पर्क साधा उन्होंने तुरन्त जोधपुर से पर्थीसिह से सम्पर्क कर ब्लड बैक बुलाकर ब्लड डोनेट करवाया इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता गो पुत्र प्रकाश राठौड़ ने बताया कि किसी अंजान जरूरत मन्द की जान बचाने के लिए रक्तदाता आगे आये ओर रक्तदान करें राठौड़ ने बताया की हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाइए रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है बल्कि शरीर में स्फूर्ति आती है ओर रक्तदान करने से नए ब्लड सेल बनते हैं इस अवसर पर जोधपुर से नरेन्द्र सिंह राठौड़ गोपुत्र रवी मेवाडा दिनेश मैवाडा आदि का सहयोग रहा।