Pitru Tarpan will also be performed on Amavasya in the old age home of Pali
1.
पाली के वृद्ध आश्रम में भी अमावस्या को होगा पितृ तर्पण
पाली/ रविवार को सर्व पितृ अमावस्या पर सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में हर वर्ष की भांति आश्रम में निवासरत वृद्धजन अपने दिवंगत परिजनों का सनातन संस्कृतिनुसार तर्पण कर सके हेतु सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम रखा है.
सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर सभी वृद्धजन बहुत भावुक हैं और संस्था को बहुत बहुत साधुवाद दे रहे हैं कि आश्रम में रहते हुए भी वह अपने बुजुर्गों का श्राद्ध श्रद्धापूर्वक कर पायेंगे. रमेश कुमार शर्मा द्वारा विधि विधान से इस तर्पण कार्यक्रम को प्रातः सात बजे वृद्धाश्रम परिसर में ही करवाया जायेगा.