विधार्थियो ने निहारा कुम्भलगढ़ दुर्ग के वैभव को
विधार्थियो ने निहारा कुम्भलगढ़ दुर्ग के वैभव को
के .वी के विधार्थियो ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत कुम्भलगढ़ दुर्ग, माचिया सफारी पार्क एवं मंडोर उद्यान का किया भ्रमण
पाली 21 जनवरी/पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री योजना में एक्सपोजर विजिट एवं फील्ड विजिट के अंतर्गत दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए गए। इन भ्रमणों में प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंगलवार को विद्यालय के कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत कुम्भलगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय से प्रस्थान किया। प्राचार्य एच. एल. मीणा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं सहित रवाना किया।
इस भ्रमण में शिक्षकगण पृथ्वीराज चौहान अरुण कुमार सुनील गौड़, मुकेश मेघवाल श्रीमती आशा शानी श्रीमती शगुफ्ता काजी लेरा राम महेन्द्र कुमार, श्रीमती गीता रानी, रविकांत जोरवाल वैभव सिंह एवं ललित बोराना विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कुम्भलगढ़ दुर्ग उसकी विशाल प्राचीर तथा आसपास के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन किया। शिक्षकों द्वारा दुर्ग के वैज्ञानिक ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं भौगोलिक महत्व की जानकारी दी गई। इस भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक ऐतिहासिक दृष्टिकोण का विकास हुआ।
माचिया सफारी पार्क का लिया मजा - विद्यालय की प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने फील्ड विजिट के अंतर्गत जोधपुर स्थित माचिया सफारी पार्क एवं मंडोर उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवन पर्यावरण एवं ऐतिहासिक उद्यानों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान अनुरक्षक शिक्षकों के रूप में गणपत सिंह जगदीश प्रसाद मीणा श्रीमती पूजा माथुर राहुल कुमार सुश्री कोमल श्रीमती यास्मीन शाह चंदू कुमार जेठाराम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। माचिया सफारी पार्क में विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्य जीवों का अवलोकन किया वहीं मंडोर उद्यान में ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को निकट से देखा।
इन दोनों शैक्षणिक भ्रमणों ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्रदान किया। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच चेतना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्यक्ष अवलोकन प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति तथा तर्कसंगत समझ के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और जिज्ञासा को बल मिला।
इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना ऐतिहासिक समझ सामाजिक व्यवहार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली द्वारा आयोजित ये शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहे।