सवराड ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ विभिन्न कार्य
सवराड ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ विभिन्न कार्य
प्रधान फंड के विभिन्न कार्य में से किया सीसी का उद्घाटन

सोजत रोड़ के समीप सवराड गांव में ग्रामीण सेवा शिविर में आज विभिन्न विभागों के कार्य हुआ । जिसमें पट्टा वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी,बीज वितरण 40, आधार सीडिंग 25, ई के वाई सी 50, खाद्य सुरक्षा , विद्युत तार ढीले, पोल शर्तिग्रस्त, म्यूटेशन 52, किसान गिरदावरी एप की जानकारी 50,नाम शुद्धिकरण 15, सहमति बंटवाड़ा 4, लंबित प्रकरण का निवारण किया गया, लाभान्वित रोगी की जांच 80, लाभान्वित पशुपालन 86, आयोजना विभाग के 45 का निस्तारण किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा,कैंप प्रभारी तहसीलदार दीपक सांखला आदि द्वारा कैंप की मॉनिटरिंग कर व्यवस्था की गई।
मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी ने कहा है की सरकार की योजना का आम जनता तक क्रियान्वित कर आम जनता को राहत पहुंचना , सभी विभाग के अधिकारियो को जनता के प्रती सज्जगता से कार्य किया जावे प्रत्येक्त व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मिल सके।
मारवाड़ प्रधान मंगलाराम देवासी ने बताया की गांव के विकास की कमी नहीं आने दी कोई भी कार्यकर्ता कार्य के आया विकास के लिए कमी नहीं आने दी है। पंचायत समिति मद से विभिन्न कार्य करवाया गया जिसमें से एक सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया ।
प्रशासक ममता महेंद्र कुमार ने बताया की विधायक व प्रधान साहब ने सवराड में विकास की कमी नहीं आने दी कोई भी कार्यकर्ता विकास के लिए गए उन्होंने कभी कमी नहीं आने दी। सभी अतिथियों का माला साफा पहनाकर गांव की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग,जल संसाधन विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशु विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों का कार्य हुआ जिसमें ग्रामीणों ने भाग लेकर तुरन्त समस्या का समाधान करवाया।
जिसमें विधायक केसाराम चौधरी, प्रधान मंगलाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य कुकी देवी गमनाराम सिरवी , प्रशासक ममता महेंद्र कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता पंकज चौधरी, मांडा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, प्रवतसिंह मेडतिया, जगदीश पूरी, कालू सिंह, सोहन गुणपाल, नेमाराम,ग्राम विकाश अधिकारी विकास संबल,RI कैलाश मेघवाल,पटवारी सत्य श्री मीणा,जोराराम, लाल बहादुर मीणा, शैलेन्द्र सिंह,प्रवीण शर्मा, श्याम लाल, गंगाराम सिरवी, चुन्नीलाल सिरवी,महावीर सिंह, देवीसिंह, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।