लक्ष्य निर्धारित तो सफलता अवश्य - राणावत
लक्ष्य निर्धारित तो सफलता अवश्य - राणावत
पाली 21 नवम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र पाली (118) मे मे चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को शत: प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले कार्मिको का पाली ई.आर.ओ. कार्यालय मे सम्मान किया गया. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक निश्चित समयावधि का कार्य है। जिसे सभी बूथ लेवल अधिकारी बखूबी अंजाम दे रहे है। बी.एल.ओ निर्वाचन विभाग की एक महत्वपूर्ण कडी है। यदि वे अपना लक्ष्य निर्धारित करे तो अवश्य ही उन्हे सफलता मिलेगी। इस दौरान उन्होने निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या 4 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरियासनी मे कार्यरत बी.एल.ओ. रूप सिंह गोयल को मतदाताओ के गणना प्रपत्र वितरण एवं उनके आॅनलाईन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष सम्मान किया।
भाग संख्या 131 के बी.एल.ओ ने भी की कडी मेहनत: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया के शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कार्यरत भाग संख्या 131 के बी.एल.ओ जगपाल सिंह ने भी गणना पत्रो के डिजिटलाईजेशन मे कडी मेहनत की उन्होने शुक्रवार को अपने लक्ष्य का 71.81 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। एस.आई.आर कार्य को गति देने के लिए ललित कुमार दवे अनिल नामा ओम प्रकाश कुमावत कल्याण सिंह टेवाली रमेश अणकिया सुरेश व्यास मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार राजेश कुमार सैन सवाई सिंह राजपुरोहित भवानी सिंह लोकेश दवे मनोज कुमार रांगीपारसरामसुरेश चौधरीअनिता पारीक आदि जुटे हुए हैं।