भारत विकास परिषद द्वारा प्राचार्य वर्मा का किया अभिनंदन

भारत विकास परिषद द्वारा प्राचार्य वर्मा का किया अभिनंदन

भारत विकास परिषद द्वारा प्राचार्य वर्मा का किया अभिनंदन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की विशेष रिपोर्ट 

बीकानेर। भारत विकास परिषद की बीकाणा इकाई ने एस. पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा का अभिनंदन किया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय कपूर एवं अध्यक्ष नरेश खत्री के नेतृत्व में भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के पदाधिकारियो ने डॉ. वर्मा को शॉल पहना कर अभिनंदन किया। संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला और फोर्ट स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी शर्मा के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। समाजसेवी राकेश बजाज एवं दिनेश माथुर ने उपरना पहनाते हुए डॉ. सुरेंद्र वर्मा के कार्यों की सराहना की। व्यवसायी ललित खत्री और गुरदयाल डांग, एम.पी. अग्निहोत्री तथा आर. डी. भाटी ने भी डॉ. वर्मा का अभिनंदन किया