हर घर पक्षियों के लिए परिंडे अभियान के तहत पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
हर घर पक्षियों के लिए परिंडे अभियान के तहत पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
पाली/वैष्णव समाज (च.स.)महिला मंडल पाली के द्वारा राजेंद्र नगर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाए।जानकारी देते हुए तारा वैष्णव ने बताया कि पाली महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली से प्रेरित होकर तेज गर्मी में जिस तरह से हमें प्यास लगती है। उसी तरह से पक्षियों को भी प्यास लगती हैं। ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों को दाना -पानी सुलभ प्राप्त हो जाए।इसी बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने मिलकर पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाए।
इसां मौके पर छोटू देवी,पुष्पा वैष्णव, गुड्डी वैष्णव, ममता वैष्णव, बसंती देवी, मंजूलता, सविता वैष्णव, टीना वैष्णव,निशा वैष्णव, संतोष देवी, कौशल्या,भावना, मंजू वैष्णव, पायल वैष्णव, अंजलि वैष्णव, तनीषा वैष्णव,जाह्नवी वैष्णव,हंसिका वैष्णव,कमला देवी,प्रेम देवी,रेखा देवी,मीरा देवी,मीना देवी,वीणा देवी,नीतू देवी,काली देवी आदि रहें।