जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार लूणी /जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गणपतसिंह व चन्दनसिंह उर्फ मिठुसिंह थाना के टॉप 10 अपराधियों मे शामिल थे अभियुक्त गणपतसिंह व चन्दनसिंह उर्फ मिठुसिह करीबन 11 माह से दोनों फरार चल रहे थे
ओमप्रकाश पुलिस आयुक्त ने बताया कि डॉ.थानाधिकारी हनवन्त सिंह पुलिस थाना लूणी मय जाब्ता द्वारा थाना क्षेत्र से करीबन 11 माह से फरार चल रहे अभियुक्त गणपतसिंह व चन्दनसिंह उर्फ मिठुसिंह को गिरफ्तार किया ग
प्रार्थी जोगविरेन्द्र पुत्र लाखाराम देवासी उम्र 29 साल जाति देवासी निवासी हड़मत नगर राईका बास धुन्धाड़ा पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर एक रिपोर्ट दी कि 12 जनवरी.2025 रात्रि लगभग समय 8.30 से 9.00 बजे वे अपनी गाड़ी इनोवा क्रेस्टा गाड़ी से जोगविरेन्द्र व उनका दोस्त तुलछाराम कर्णसिंह नट की किराणा की दुकान पर सामान लेने गए। सामान लेने के लिए में मेरी गाड़ी इनोवा को दुकान से पहले रेल लाईन के कारण गाडी दुकान से 200 फीट की दूर खड़ी कर दी। हम दोनों सामान लेने के लिए दुकान के अन्दर बैठ गए। लेकिन जब हम सामान लेकर वापस आये तो गाड़ी को पूरी तरह से तोड़फोड़ कर दी गई तभी थोडी देर बाद गणपतसिह पुत्र लालसिंह जाति राजपूत व साथी बीजाराम पटेल पुत्र हरिंगराम पटेल दोनो उनका मोबाईल लेने आए जो वहीं पर गाड़ी की तोड़फोड़ करने के समय गिर गया था। तब उन्होंने और मेरे दोस्त तुलछाराम ने उन दोनों से पूछा की तुम्हारा मोबाईल फोन यहाँ कहाँ गिरा तो उन दोनों ने मेरे साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। बाद में उन लोगों ने फोन कर अपनी गैंग को बुलाया जो ट्रैक्टर मैसी फरग्यूसन डीआई ट्राली सहीत लेकर साथी दोस्तों के साथ के साथ वहीं पर पहुँचा। और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तब ट्रैक्टर ड्राइवर मिठुसिह पुत्र लालसिंह ने आते ही ट्रैक्टर से टक्कर मार ऊपर चढ़ा दिया। तब हमलावर बीजाराम पुत्र हरिंगराम पटेल गणपतसिंह पुत्र लालसिंह चन्दनसिंह उर्फ मिडू पुत्र लालसिंह ने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। तो बीच बचाव में किराणा दुकानदार कर्णसिंह नट व उनकी पत्नि किस्मत नट दोनों ने हमें छुडवाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनपर(जोगविरेन्द्र) व दुकानदार कर्णसिह नट व उसकी पत्नि किस्मत नट को भी मेरे साथ बचाव करने पर उनको भी ट्रैक्टर से कुचला और घायल कर दिया। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर पूर्व मे मुलजिम (01) बींजाराम पुत्र हरिंगाराम जाति पटेल उम्र 25 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास धुन्धाडा पुलिस थाना लूणी जोधपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया।
प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर 11 माह से वांछित चल रहे अपराधी (02) गणपतसिह पुत्र लालसिह जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी राजपूतो का बास धुन्धाडा पुलिस थाना लूणी जोधपुर (03) चन्दनसिंह उर्फ मिठ्ठसिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी राजपुतो का बास धुन्धाडा पुलिस थाना लूणी जोधपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।