तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर जोधपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार 10 फीट तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस कार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। घटना मिल्कमैन कॉलोनी के आगे पासपोर्ट ऑफिस के पास हुई. सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया कि वीडियो में स्कूटी सवार कट से सड़क पर आए। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। देव नगर थाने के इंचार्ज सोमकरण ने बताया कि पाल रोड निवासी श्याम बोराणा (75) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मिल्कमैन कॉलोनी में पासपोर्ट ऑफिस के पास स्कूटी लेकर जा रहे थे। इस दौरान आई एक तेज रफ्तार क्रेटा ने उनको टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने पर बिजनेसमैन स्कूटी के साथ 10 फीट तक घसीटते चले गए।आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने व्यापारी को मथुरादास माथुर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चलाने वाले की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।