जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.पवन शर्मा से जाडन में मीडिया शैल के अब्दुल समद राही एवं चेतन व्यास की खास बातचीत
जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.पवन शर्मा से जाडन में मीडिया शैल के अब्दुल समद राही एवं चेतन व्यास की खास बातचीत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जाडन/ सोजत। जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.पवन शर्मा से जाडन में मीडिया शैल के अब्दुल समद राही एवं चेतन व्यास की खास बातचीत प्रश्न आपको जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय कुलपति का पद संभाले हुए एक वर्ष हो गया है इस दौरान आपने क्या नवाचार किया है उत्तर पश्चिम राजस्थान की कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए थार लोक संस्कृति केंद्र को संरक्षण दिया गया हैं छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया का सरली करण किया गया है समय पर उनका एडमिशन हो रहा है सेशन को नियमित रखने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए हैं। कर्मचारियों,छात्रो,शिक्षको को कोई समस्या न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। प्रश्न -एंवायरमेंट पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कर रहे हैं उत्तर हमें राज्यपाल महोदय द्वारा वृक्षारोपण के लिए निर्देशित किया गया था जिसमें रोहिडा एवं खेजडी के वृक्ष भी लगाने के निर्देश थे। मैने 1500 से 2000 तक वृक्ष लगा दिए हैं साथ ही न्यू केम्पस में एक लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य हैं इसके लिए संविदा भी की गई है तथा हम यह भी ध्यान रख रहें हैं कि कोई पेड कटे नही अगर किसी आवश्यक निर्माण कार्य के चलते काटने भी पड़े तो उनकी जगह नये पेड अन्यत्र लगाने का विजन रखा है। प्रश्न -- महिला सशक्तिकरण के लिए आपका विजन क्या है उत्तर विश्व विद्यालय में महिलाओं के लिए अलग प्रकोष्ठ कार्य कर रहा है वूमन्स एम्पावर मेंट तथा हाईजीन के प्रति जागृति हास्टल में बच्चियों को लाने उनके लिए रोजगार परक कोर्स को बढ़ावा देने आईसीआईसीआई बैंक से वित्तीय सहायता दिलवाने के प्रयास भी सम्मिलित हैं हमारे यहां से चार युवाओं का चयन हुआ है जिनमें दो युवक एवं दो युवतियां शामिल हैं। हम हमारे विश्वविद्यालय एवं अधिनस्थ संस्थानों से स्टेट लेबल,नेशनल लेबल एवं एशियाड तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने लायक खेल सुविधाएं भी हमारे युवाओं को उपलब्ध करवा रहें हैं। प्रश्न -- वर्तमान में युवाओं से आप क्या अपेक्षा रखते हैं उत्तर -- छात्र अपने चरित्र निर्माण,कैरियर निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण पर ध्यान दे अपना भविष्य संवारे किसी प्रकार के बहकावे में आकर गुमराह न हो अध्ययन की तरफ ध्यान दे तभी 2047 में विकसित भारत का सपना साकार हो पाऐगा और विकसित भारत का निर्माण हो पाऐगा। इस मौके महा मंडलेश्वर ज्ञानेशवर पुरी महामंडलेश्वर फूल पुरी महाविद्यालय प्राचार्य सुरेश गर्ग, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य झूमर लाल गर्ग,पाली जिला शारीरिक शिक्षक संघ संरक्षक सत्तुसिह भाटी, माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी साहित्य कार कवि पत्रकार अब्दुल समद राही की उपस्थिति में कुलपति शर्मा का बहुमान किया गया।